नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने इस समय आईपीएल से बाहर चल रहे हैं। पर विराट कोहली अब पूरी तरह कंधे की चोट से फिर हो गए हैं। अब वह कल मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करेंगे। लेकिन, क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं विराट कोहली ने एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल सोशल मीडिया में कोहली के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आईपीएल खेल रहे सभी खिलाडियों की तुलना में विराट कोहली इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलो किए जाते हैं।
इंस्टाग्राम पर कोहली के लगभग 1.24 करोड़ फॉलोअर्स हैं तो फेसबुक पर कोहली को 3.45 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। कोहली फेसबुक पर धोनी को पछाड़कर आगे निकल गए हैं। फेसबुक पर टॉप 10 सूची में विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद युवराज सिंह का नंबर आता है। चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। इंस्टाग्राम में भी विराट कोहली नंबर एक पर हैं और दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी। इसमें एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं।