26 Apr 2024, 11:53:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टी-20 से लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 10:58AM | Updated Date: Apr 5 2017 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास की घोषणा की। बावजूद इसके मशरफे मुर्तजा श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच की सीरीज में टीम शामिल है। लेकिन यह सीरीज उनके खेल करियर का आखिरी टी-20 सीरीज होगा।
 
मुर्तजा ने अपने टी-20 करियर में कुल 52 मैच खेले हैं। जहां गेंदबाजी में उन्होंने 37.56 की औसत से 39 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में उन्होंने 368 बनाए। जिसमें उनका औसत 13.62 रहा है। उनका टी-20 खेल में अब तक का बेहतर प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट रहा है। 
मुर्तजा की मानें तो उन्होंने पिछले दिनों इस बात के संकेत दे दिए थे। जब उन्होंने एक सभा में कहा था कि वह इस खेल को ज्यादा इन्जॉय नहीं कर रहे हैं। और इस संबंध में वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। मुर्तजा के नेतृत्व में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 26 मैच में से 9 मैच में जीत हासिल किए हैं। 
 
गौरतलब है कि साल 2006 में मुर्तजा ने जिंबाब्वे के खिलाफ अपने टी-20 करियर का आगाज किया था। जहां टेस्ट और वनडे में उनका खेल काफी शानदार रहा, लेकिन टी-20 में वह खास कमाल नहीं दिखा सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »