26 Apr 2024, 08:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट छोड़ ऑयल कंपनी के CEO बने धोनी, दफ्तर जा कर किया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 10:04AM | Updated Date: Apr 4 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ी कंपनी के सीईओ बने। उन्होंने गल्फ ऑयल इंडिया के सीईओ के रूप में कार्य किया और इसकी जिम्मेदारी संभाली। हालांकि इस पद पर वो सिर्फ एक दिन के लिए ही अप्वाइंट हुए थे। धोनी का गल्फ ऑयल इंडिया से काफी पुराना रिश्ता है वह साल 2011 में कंपनी के ब्रांड अंबेसडर बने थे। अब टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद अपने शौक को पूरा करने में लगे हैं।
 
धोनी कंपनी के हेडक्वाटर पहुंचे तो उन्हें देख कर वहां के कर्मचारी उन्हें देखकर सकते में रह गए। यह सभी के लिए आश्चर्य से भरा था उन्होंने कंपनी के कामकाज संभालने के साथ ही स्पेशल मीटिंग में भी भाग लिया। धोनी इस दौरान एक कारोबारी के तरह सूट में दफ्तर में काम करते भी दिखे।
 
5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में धोनी पुणे की टीम की तरफ से मैदान पर उतरेंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वनडे और टी 20 की कप्तानी अचानक छोड़ने का फैसला करके धोनी ने अपने फैन्स को अचानक चौका दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »