27 Apr 2024, 04:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरे दिन का खेल खत्‍म: इंडिया- 19/0, भारत को जीत के लिए चाहिए 106 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 9:40AM | Updated Date: Mar 28 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। जहां भारत ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए मात्र 106 रनों की जरूरत है। तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (13) और मुरली (6) नाबाद लौटे।

इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 300 रन के जवाब में भारत ने 332 रन बनाए थे और उसे 32 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में ऑस्‍ट्रेलिया ने 137 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में मैक्सवेल (45) और मैथ्यू वेड (25 नाबाद) हाईएस्ट स्कोरर रहे। वहीं भारत की ओर से जडेजा, अश्विन और उमेश यादव ने 3-3 विकेट लिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »