26 Apr 2024, 19:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

जानिए कौन हैं धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने वाले 'चाइनामैन' ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 12:19PM | Updated Date: Mar 25 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। धर्मशाला टेस्ट में विराट कोहली के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय कुलदीप यादव बाएं हाथ के चाइनामैन (स्लो लेफ्ट आर्म चाइनामैन) गेंदबाज हैं।

क्या होती है चाइनामैन गेंदबाजी
चाइनामैन गेंदबाज उसे कहा जाता है जो बाएं हाथ के अनऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज होते हैं। ऐसे गेंदबाज स्पिन के लिए अपनी रिस्ट का उपयोग करते हैं और गेंद के पिच पर पड़ने के बाद बाईं से दाईं तरफ घुमाते हैं।
 
इनकी गेंद की स्पिन की दिशा पारंपरिक दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज जैसी होती है। लेकिन कलाई का उपयोग करने के कारण उनकी गेंद ज्यादा स्पिन होती है।
 
22 फर्स्ट क्लास क्रिकेट के बाद मिला टेस्ट में मौका
कुलदीप यादव को 22 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद टेस्ट टीम में लाया गया। उनके नाम अब तक 81 विकेट हैं। आईपीएल में उन्हें 2012 में सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने खेलने का मौका दिया। लेकिन इसके बाद वे कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में शामिल कर लिए गए। आईपीएल के 3 मुकाबलों में उन्होंने 6 विकेट लिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »