27 Apr 2024, 07:10:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर के बारे में ये क्या बोल गए मांजरेकर, भड़के फैन्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 2:49PM | Updated Date: Mar 23 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी एक पुरानी फोटो में सचिन तेंदुलकर को टैग किया है, जिसके बाद सचिन के फैन्स लगातार संजय मांजरेकर पर हमला किए जा रहे हैं। दरअसल, संजय ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो समुद्र किनारे खड़े हैं।
 
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, '90 के दशक में ली गई इस फोटो में हम अपने बाइसेप्स दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है, क्या ये फोटो थोड़ी ऑफ सेंटर नहीं है ? मुझे लगता है, वह (सचिन) बल्ले के साथ ज्यादा अच्छे हैं, फोटोग्राफर सचिन तेंदुलकर। संजय मांजरेकर का यह कैप्शन सचिन के फैन्स को बिलकुल पसंद नहीं आया। उनके एक फैन ने लिखा है- इस फोटो की सबसे अच्छी चीज है इसके फोटोग्राफर। दुखद मगर यही सही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »