27 Apr 2024, 00:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली में MCD चुनाव के कारण IPL के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 2:52PM | Updated Date: Mar 20 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में एमसीडी चुनाव के कारण आईपीएल के कार्यक्रम में बदलवा किया गया है। इस बदलाव के तहत दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स के मैचों में बदलाव किया गया है। आपकों बता दें कि दिल्‍ली में 22 अप्रैल को एमसीडी के चुनाव होने वाले हैं। 
 
पहले के कार्यक्रम के मुताबिक 22 अप्रैल को दिल्ली में दो मैच होने थे, लेकिन अब यह मैच मुंबई में शिफ्ट कर दिए गए हैं।  मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे का मैच शाम 4 बजे और दिल्ली-मुंबई के बीच शाम 8 बजे मैच होगा। वहीं दिल्ली में 6 मई को मुंबई-दिल्ली के बीच मैच होगा। 
 
कार्यक्रम में हुए बदलाव-
22 अप्रैल - मुंबई बनाम दिल्ली, मुंबई (8 बजे)
22 अप्रैल - पुणे बनाम हैदराबाद, पुणे (4 बजे)
6 मई - दिल्ली बनाम मुंबई, दिल्ली (8 बजे)
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »