27 Apr 2024, 08:27:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ ने ऐसे उड़ाया विराट कोहली की चोट का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 10:42AM | Updated Date: Mar 19 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली कंधे में चोट लगने के बावजूद रांची टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। हालांकि, वो कुछ खास देर विकेट पर नहीं टिक पाए और मात्र 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में स्टीव स्मिथ द्वारा लपके गए। विराट के आउट होने के बाद आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विराट की चोट को लेकर उनका मजाक उड़ाया। 
 
विराट को रांची टेस्ट के पहले दिन यानि गुरूवार को मैदान पर फील्डिंग करते वक्त डाइव लगाने की वजह से कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद विराट अपने उपचार के लिए पहले और दूसरे दिन मैदान से बाहर रहे। जिसके बाद खुद बीसीसीआई ने विराट की चोट को लेकर बताया था कि विराट की चोट सामान्य है और वो जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। 
 
 विराट की गैर-हाज़िरी में अजिंक्ये रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली और अब जब भारतीय टीम को विराट की बहुत ज्यादा ज़रूरत थी तो वो आज एक बार फिर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन कप्तान कोहली का बल्ला एक बार फिर सीरीज में नहीं चला और वो 6 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को कैच थमाकर आउट हो गए। लेकिन आज मैदान पर दोनों टीमों के बीच दूसरे बेंगलुरू टेस्ट जैसी तल्खी की घटना एक बार फिर देखने को मिली।  
 
जी हां आज जब विराट मैदान पर उतरे तो पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने उनका मज़ाक उड़ाया। पारी के 81वें ओवर में पुजारा ने लेग साइड पर एक शॉट खेला जिसे चेज करने के लिए मैक्सवेल उसके पीछे भागे और बाउंड्री पर गेंद को ठीक वैसे ही डाइव करके रोक लिया जैसे विराट कोहली ने पहले दिन रोका था और चोटिल हो गए थे। इस गेंद को रोकने के बाद मैक्सवेल ने सबसे पहले विराट कोहली का मज़ाक उड़ाया। उन्होंने गेंद को रोकने के बाद अपने कंधे को पकड़ा और विराट कोहली की नकल करते हुए उनकी तरफ इशारा किया।
 
इसके ठीक 2 गेंद बाद ही कप्तान विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों में चली गई और उन्होंने कैच लपकने के बाद विराट को लेकर कुछ कहा जो कैमरे में साफ नजर आया। इसके बाद विराट कुछ देर रूके और इस बारे में फील्ड अंपायर से शिकायत भी की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »