26 Apr 2024, 08:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की तूफानी पारी भी नहीं दिला पाई टीम को जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 10:21AM | Updated Date: Mar 19 2017 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में झारखंड टीम ने नई ऊंचाई छूने की कोशिश की, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वह बंगाल से 41 रन से हार गई। फिरोजशाह कोटला मैदान पर बंगाल के साथ शनिवार को हुए इस मुकाबले में उसके सामने 330 रनों का विशाल लक्ष्य था, लेकिन धोनी और इशांक जग्गी की तूफानी पारियों के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। 
 
बंगाल ने  टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 329 रन बनाए। जबाव में धोनी की टीम झारखंड 288 रन ही बना पाई। धोनी ने 60 गेंदों में 70 रन बनाए जिसमें उन्होंने दो चौके और चार छक्के जमाए। इशांक जग्गी ने 43 गेंदों में 59 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए। दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। सौरव तिवारी ने 57 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने धोनी के साथ 54 रन जोड़े।

श्रीवत्स, अभिमन्यु ने जमाए शतक
बंगाल को ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी और अभिमन्यु ईशवारण ने शानदार शुरुआत दिलाई और धोनी के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। गोस्वामी ने 99 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का लगाया।  अभिमन्यु ईशवारण ने 121 गेंदों में 101 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।  बाद कप्तान मनोज तिवारी ने 49 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम का स्कोर 329 रन तक पहुंचाया। तिवारी ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »