27 Apr 2024, 01:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफ्रीका के लिए संकटमोचन बने डिकॉक और बावुमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 10:14AM | Updated Date: Mar 18 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (91) और तेंबा बावुमा (89) के अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए जबर्दस्त वापसी करते हुए 81 रनों की बढ़त हासिल की। 94 रन तक 6 विकेट गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन पहली पारी में स्टंप तक 95 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए।
 
वर्नोन फिलैंडर 36 और मोर्ने मोर्केल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। भले ही क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा शतक चूक गए, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की। डिकॉक ने 91 रन के लिए महज 118 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 3 छक्के लगाए। बावुमा ने 160 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। यह डिकॉक का 7वां और बावुमा का छठा टेस्ट अर्धशतक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »