27 Apr 2024, 08:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रांची: पहले दिन का खेल, स्मिथ-मैक्सवेल के नाम रहा AUS 299/4

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 5:24PM | Updated Date: Mar 17 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रांची में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहले दिन मजबूत स्थित में पहुंच गया है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 117 और ग्लेन मैक्सवेल 82 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया। ये भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा शतक है।

जडेजा ने पकड़ा तूफानी कैच 
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 10वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का शानदार कैच लपका। उन्होंने अपनी ही गेंद पर वॉर्नर का कैच पकड़ उन्हें आउट किया, वॉर्नर उस समय मात्र 19 रन पर थे।

53वें टेस्ट में पूरे किए 5000 रन
स्मिथ ने अपने 53वें टेस्ट की 97वीं पारी में अपने 5 हजार रन पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में पारियों के लिहाज से सबसे तेजी से 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर पहुंच गए। इस सूची में सबसे तेजी से ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में स्मिथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।
 
इस सूची में स्मिथ से ऊपर इंग्लैंड के जैक हॉब्स (55 टेस्ट, 91 पारी), वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स (56 टेस्ट, 95 पारी), भारत के सुनील गावस्कर (52 टेस्ट, 95 पारी), वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स (64 टेस्ट, 95 पारी), ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन (55 टेस्ट, 95 पारी), ऑस्ट्रेलिया के ही वाली हेमंड (59 टेस्ट, 97 पारी) और इंग्लैंड के केन बेरिंगटन (61 टेस्ट 97 पारी) मौजूद हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »