02 May 2024, 03:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किंग्स IX पंजाब के कप्‍तान बने ग्लेन मैक्सवेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 11:27AM | Updated Date: Mar 10 2017 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम को नया कप्तान चुना है। आईपीएल में अपनी तेज बल्लेबाजी का जलवा कई मैचों में दिखा चुके मैक्सवेल आईपीएल के 10वें संस्करण में टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब की टीम ने खराब शुरुआत के बाद डेविड मिलर की जगह मुरली विजय को कप्तान बनाया था। 
 
मैक्सवेल आईपीएल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे जबकि 2013 सीजन के लिए उन्हें मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक कीमत में खरीदा था। वह 2015 सीजन से पंजाब के लिए खेल रहे हैं और आईपीएल के 8वें एडिशन में पंजाब की फाइनल तक की दौड़ में उनका अहम योगदान रहा था। पंजाब की टीम ने इस साल नीलामी में ईयॉन मॉर्गन और मार्टिन गप्टिल जैसे खिलाड़ियों को खरीदा है। वीरेंद्र सहवाग टीम के मेंटर और ब्रैंड एम्‍बेंसडर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »