26 Apr 2024, 16:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली को बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 12:27PM | Updated Date: Mar 9 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। अपनी खराब फॉर्म की वजह से कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा। विराट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर अब तीसरी पायदान पर पहुंच गए। विराट के 847 रेटिंग अंक है जबकि इंग्लैंड के जो रूट 848 अंकों के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते शीर्ष पर बरकरार है। स्मिथ 936 अंकों के साथ नंबर वन बने हुए है।
 
भारत के चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 92 रनों की पारी खेली। वे पांच स्थान की छलांग लगाकर अब रैंकिंग में छठे क्रम पर पहुंच गए। अजिंक्य रहाणे भी अपनी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत दो स्थानों की छलांग के साथ 15वें क्रम पर पहुंचे। लोकेश राहुल 90 और 51 रनों की पारियों के सहारे 23वें स्थान पर आ गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »