26 Apr 2024, 18:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट बने पहले ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने तीसरी बार जीता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 10:17AM | Updated Date: Mar 9 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को देश में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। 

बुधवार को हुए बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजिनियर ने इन दोनों खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया। कप्तान विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीसरी बार इस पुरस्कार को हासिल किया। इससे पहले वह 2011-12 और 2014-15 में यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। कोहली के अलावा अश्विन देश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार दिलीप सरदेसाई पुरस्कार को जीता। इससे पहले साल 2011 में भी उन्हें यह पुरस्कार मिला था।  

नितिन मेनन बेस्ट अंपायर
इंदौर के आईसीसी पेनल के अंपायर नितिन मेनन को घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ अंपायर अवॉर्ड का मिला। उन्हें बिशन सिंह बेदी ने पुरस्कृत किया। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर जलज सक्सेना को रणजी ट्रॉफी में उम्दा आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया गया। जलज अब केरल टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »