27 Apr 2024, 05:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: रिद्धिमान साहा ने दिलाई धोनी की याद, किया ऐसा कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 12:04PM | Updated Date: Mar 8 2017 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू में खेले गए दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने  टीम इंडिया पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। मंगलवार को बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया ने 75 रनों से जीत हासिल कर कमाल कर दिया। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने अपनी शानदार विकेट कीपिंग से सबका दिल जीत लिया। 28वें ओवर में रिद्धिमान साहा ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड का बेहद शानदार कैच पकड़ा जो देखने लायक था।

वहां मौजूद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को यह भरोसा ही नहीं हुआ कि साहा ने कैच को पकड़ लिया है। वेड के बल्ले पर गेंद लगने के बाद पैड पर लगती हुई हवा में उछल गई। साहा ने आगे आकर हवा में उछलते हुए शानदार कैच लपका और भारत की स्थिति मैच में मजबूत कर दी।
साहा के इस कैच देखकर धोनी की याद आ गई। मैथ्यू वेड को रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। वेड के आउट होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुशी से झूम उठे और विकेट का जश्न मनाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »