26 Apr 2024, 20:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की जर्सी से जल्द गायब होगा ‘स्टार’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 10:57AM | Updated Date: Mar 7 2017 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया की जर्सी से जल्द ही स्टार गायब होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य स्पॉन्सर स्टार इंडिया ने दोबारा स्पॉन्सरशिप के लिए बोली नहीं लगाने का फैसला किया है। सहारा के बाद दिसंबर 2013 में टीम इंडिया के मुख्य स्पॉन्सर बने स्टार का अनुबंध अगले महीने मार्च में खत्म हो रहा है।
 
स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा है कि हमें गर्व है कि हम टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे। मौजूदा हालातों को देखकर हमने दोबारा नीलामी में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी में लगातार हो रहे टकराव को इस फैसले का मुख्य मुद्दा बताया। इसका असर भविष्य में खेल पर भी दिख सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में नया स्पॉन्सर
बीसीसीआई और स्टार इंडिया के बीच करार इस साल मार्च के अंत में समाप्त होगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा और 1 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपनी जर्सी में नए नाम के साथ खेलेगी।
 
पेटीएम बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर है। इन संबंधों को आगे ले जाते हुए वह जर्सी की स्पॉन्सरशिप भी हासिल कर सकता है। वहीं रिलायंस अपनी मोबाइल सर्विस जियो के साथ स्पॉन्सरशिप की दौड़ में शामिल हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »