26 Apr 2024, 05:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'चाय वाला' निकला धोनी का दोस्‍त, अब माही के नाम पर होगी दुकान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 2:49PM | Updated Date: Feb 28 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों झारखंड की टीम के लिए विजय हजारे ट्राॅफी में खेल रहे हैं। माही झारखंड के लिए शानदार और आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम को हारी हुई बाजी में जीत दिला थी। धोनी को यारों का यार माना जाता है। वह अपने पुराने दोस्तों को कभी नहीं भूलते हैं। इतना ही नहीं वक्त मिलने पर धोनी दोस्तों संग मस्ती भी करते नजर आते हैं। इसी बीच कोलकाता पहुंचे धोनी ने उनका एक पुराना दोस्त मिला, जोकि स्टेशन पर चाय की दुकान लगाता है।

अपने पुराने दोस्त को देखते ही धोनी ने उसे गले से लगा लिया। दरअसल धोनी जैसे ही मैदान से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनसे कोई मिलने आया है। दरअसल धोनी का पुराना दोस्त थॉमस उनसे मिलने आया था। धोनी ने अपने दोस्त को जल्दी पहचान लिया और उसे गले से लगा लिया।

धोनी जब खड़गपुर में TTE की नौकरी करते थे तो धोनी थॉमस की दुकान पर चाय पीने आते थे। थॉमस ने बताया कि धोनी उनके पास गर्म दूध पीने के लिए आया करते थे। धोनी ने अपने सभी पुराने दोस्तों को पार्टी दी है। धोनी से मिलने के बाद थॉमस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, थॉमस ने फैसला लिया कि वह अपने दुकान की नाम धोनी के नाम पर रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »