26 Apr 2024, 10:18:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

INDvsBAN: जडेजा ने दिया बांग्लादेश को छठा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 10:42AM | Updated Date: Feb 11 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत ने राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक मेहमानों के 246 रनों पर ही छह विकेट चटका दिए। दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 47) और मेहेदी हसन मिराज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अंजिक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी।

बांग्लादेश ने भी दूसरे दिन एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे। तीसरे दिन इसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने विवश दिखी। मेजबानों ने उसके अगले तीन विकेट दिन के पहले सत्र में ही गिरा दिए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »