26 Apr 2024, 19:37:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हैदराबाद की पिच स्पिनरों को मददगार: अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 2:03PM | Updated Date: Feb 7 2017 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-18
  • Untitled-19

हैदराबाद। भारतीय स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बंगलादेश के खिलाफ मैच में स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगी।

भारत और बंगलादेश के बीच नौ से 13 फरवरी के बीच यहां खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से पूर्व अश्विन ने कहा कि इस ग्राउंड की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी और यहां पर वह खुलकर अपना स्वभाविक खेल खेल सकते हैं। यह पहला मौका है जब बंगलादेश की टीम भारतीय जमीन पर टेस्ट खेलने आई है।

हालांकि भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में पिच पर अधिक बाउंस नहीं था। अश्विन ने बीसीसीआई टीवी से कहा, इस मैदान पर मैच पिच पर काफी बाउंस मिलता है। यह बहुत हरा भरा मैदान है। यह स्पिनरों के लिये अच्छा ग्राउंड है और आप यहां छोटे प्रारूप में भी अच्छा खेल सकते हैं। इस विकेट पर नियंत्रण बनाना भी आसान होता है और इससे आप अपने हिसाब से खेल सकते हैं। मुझे यहां गेंदबाजी करके हमेशा मजा आता है।     

बंगलादेशी टीम के बारे मे स्टार गेंदबाज ने कहा, हम विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ समय में उनका स्तर बहुत ऊंचा उठा है। वह न्यूजीलैंड दौरे के बाद यहां आ रहे हैं और हम जानते हैं कि वह दौरान आसान नहीं था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »