26 Apr 2024, 19:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोट के कारण कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आॅस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 3:25PM | Updated Date: Feb 6 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस महीने आॅस्ट्रेलिया में होने वाली तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे। श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया- कप्तान एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा।
 
मैथ्यूज टखने में मोच के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर लौट आए थे। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच 17 फरवरी को मेलबर्न, 19 फरवरी को जीलोंग और 22 फरवरी को एडीलेड में खेले जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »