27 Apr 2024, 05:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेटी जीवा के जन्मदिन के लिए मसूरी पहुंचे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 5:50PM | Updated Date: Feb 5 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के छह फरवरी को दूसरे जन्मदिन के लिए रविवार सुबह पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंचे। धोनी की बेटी जीवा छह फरवरी को दो वर्ष की होने जा रही हैं और संभव है कि वह मसूरी में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाएंगे। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी काफी पहले से ही यहां आ रहे हैं और उनका विवाह भी देहरादून में ही हुआ था। 
 
भारतीय स्टार खिलाड़ी के देहरादून आने की खबर के बाद रोकबी मनोर में लोगों का तांता लग गया। कई घंटे के इंतजार के बाद धोनी अपनी कार से बाहर आए और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। धोनी ने गत माह ही वनडे और ट्वंटी 20 की कप्तानी छोड़ दी थी। वह पहले ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब जून में होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी के लिए फिर टीम में वापसी करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »