08 May 2024, 06:23:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चहल के 'छक्के' से जीता भारत, टी-20 सीरीज भी 2-1 से जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 6:53PM | Updated Date: Feb 2 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को करारी मात देने के बाद विराट कोहली ने कप्तान के रूप में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को किसी भी टी-20 सीरीज में पहली बार हराया है। विराट के लिए टी-20 में कप्तानी की इससे बेहतर शुरुआत कुछ नहीं हो सकती। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 75 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड को 20 ओवर में 203 रन बनाने थे, लेकिन वह 16वें ओवर में यजुवेंद्र चहल की फिरकी में ऐसी उलझी कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। इंग्लैंड टीम केवल 16.3 ओवर में केवल 127 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने 16 वें और 17वें ओवर के बीच 9 गेंदों पर ही 5 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई।

टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 202 रन बनाए थे। वनडे में भी विराट की टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था, जबकि टेस्ट में उसने 4-0 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया की ओर से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 63 रन (45 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के), तो एमएस धोनी ने 36 गेंदों में 56 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाए।

इंग्लैंड की ओर से जो रूट और कप्तान मॉर्गन ने अच्छी पारियां खेलीं। का 40 के निजी स्कोर पर युवी से कैच भी छूटा, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। बाद में उन्हें 42 रन पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर पगबाधा हो गए. रूट ने 37 गेंदों खेलीं और 4 चौके व 2 छक्के लगाए। इससे पहले चहल ने इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन को 40 रन (21 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) को भी आउट किया था। रूट-मॉर्गन के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला।

 टीमें इस प्रकार हैं-
भारत-लोकेश राहुल, रिषभ पंत, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी,हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह।
 
इंग्लैंड- सैम बिंलिग्स, जेसन रॉय, जो रूट, इयोन मोर्गन(कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस जार्डन, , लियाम प्लंकेट, टाइमल मिल्स और आदिल राशिद।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »