27 Apr 2024, 05:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ यह स्‍टार बल्‍लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 2:13PM | Updated Date: Jan 31 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेपियर। न्यूजीलैंड को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां दो फरवरी को होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले करारा झटका लगा है जब टीम के स्टार ओपनर मार्टिन गुप्तिल हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। गुप्तिल ने पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और मेजबान टीम ने यह मुकाबला छह रन से जीतकर तीन मैचों की चैपल-हैडली क्रिकेट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।   

कोच माइक हैसन ने मंगलवार को कहा कि गुप्तिल को हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद एहतियातन दूसरे मैच से बाहर रखा गया है। उनके स्थान पर डीन ब्राउनली को टीम में शामिल किया गया है। गुप्तिल इससे पहले बंगलादेश के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में भी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। 
 
कोच हैसन ने कहा - मार्टिन को कल क्षेत्ररक्षण के दौरान परेशानी हो रही थी। पिछले 24 घंटे की निगरानी से पता चला है कि वह अगला मैच खेलने में सक्षम नहीं हैं। उनकी परेशानी फिर से उभर सकती है। वह दूसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि तीसरे वनडे में उनके खेलने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »