26 Apr 2024, 22:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड से जुड़ सकते हैं धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 12:53PM | Updated Date: Jan 30 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांच फरवरी को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के पूर्व क्षेत्र लीग के अंतिम मुकाबले के लिए अपनी गृह राज्य की टीम से जुड़ सकते हैं। यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर असम के खिलाफ मैच के बाद टीम के एक अधिकारी ने कहा- इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज एक फरवरी को खत्म हो जाएगी और रांची लौटने से पहले वह यहां टीम के साथ जुड़ सकते हैं। झारखंड को यहां पहले मैच में चार विकेट से हार का का सामना करना पड़ा। टीम सूत्रों ने हालांकि बताया कि धोनी के टीम से जुड़ने के बारे में आधिकारिक पुष्टि एक फरवरी के बाद ही हो पाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »