27 Apr 2024, 08:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होटल में मृत पाए गए टीम इंडिया के ट्रेनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 3:02PM | Updated Date: Jan 29 2017 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के ट्रेनर राजेश सावंत का आपात स्थिति में निधन हो गया, उन्हें रविवार को यहां एक होटल में मृत पाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार प्रथम दृष्टया सावंत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सावंत यहां इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अंडर-19 टीम को तैयारी करवा रहे थे।  
 
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने एक बयान में कहा - सावंत सुबह टीम के साथ मैदान पर नहीं आए थे जिसके बाद उनकी तलाश की गई और वह अपने कमरे में मृत पाए गए। मामले की जांच की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि सावंत पहले अफगानिस्तान टीम को भी कोंचिंग दे चुके हैं और भारत ए टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं। उसके अलावा वह ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ शेष भारत को ट्रेंनिंग दे चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »