02 May 2024, 03:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड दौरे के बाद बदल सकते हैं द.अफ्रीका के कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 2:00PM | Updated Date: Jan 29 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के कोच पद में मई में होने वाले इंग्लैंड क्रिकेट दौरे के बाद बदलाव हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के वर्तमान कोच रसेल डोमिंगो हैं और उनका अनुबंध इस वर्ष मई में इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो रहा है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और नए कोच की नियुक्ति 2019 के विश्वकप को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। 
 
सीएसए ने एक बयान में कहा कि बोर्ड की बैठक में नए कोच की नियुक्ति के बारे में चर्चा हुई और इस बात का निर्णय लिया गया कि मई में इंग्लैंड दौरे के बाद इसमें बदलाव किया जाए। यह नियुक्ति विशेष रूप से 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।       
डोमिंगो ने मई 2013 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच का पदभर संभाला था और दो बार उनके अनुबंध को बढ़ाया गया। डोमिंगो का अनुबंध मूल रूप से 2015 तक के लिए था जिसे बढ़ाते हुए इस वर्ष मई में होने वाले इंग्लैंड दौरे तक के लिए कर दिया गया है।
 
डोमिंगो के कार्यकाल को संतोषजनक कहा जा सकता है। इस दौरान टीम ने न्यूजीलैंड तथा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा आॅस्ट्रेलिया को घरेलू वनडे सीरीज में 5-0 से धोया था। दक्षिण अफ्रीका ने आॅस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को टेस्ट सीरीज में 2-1 से भी हराया। 
डोमिंगो मजबूत इरादों वाले हैं। उन्होंने कहा- खेल में कुछ भी निश्चित नहीं है लेकिन मैं सिर्फ एक समय में एक ही चीज पर ध्यान लगाता हूं। मैं खुशकिश्मत हूं कि मुझे खिलाड़यिों का भरपूर सहयोग मिला जोकि मेरे लिए अहम रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »