26 Apr 2024, 13:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड ने पहले T-20 में भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2017 8:47PM | Updated Date: Jan 26 2017 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान इयान मोर्गन (51) और जो रूट (46) की बेहतरीन पारी की मदद से 18.1 ओवर में 148/3 रन बनाकर मैच जीत लिया। दो विकेट लेने वाले इंग्लैंड के मोइन अली (2/21) मैन ऑफ द मैच बने। सीरीज का अगला मैच 29 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा।
 
सैम बिलिंग्स (22) और जेसन रॉय (19) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 43 के कुल स्कोर पर दोनों पवेलियन लौट गए।
 
इसके बाद इयोन मोर्गन ने कप्तानी पारी खेली और 38 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। जोए रूट ने भी 46 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रूट ने 46 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए।
 
वहीं भारतीय बल्लेबाजों में कप्तान विराट कोहली ने 29, सुरेश रैना ने 34 और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 36 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड ने अनुशासित गेंदबाजी की और इनमें से किसी को भी बड़ी पारी नहीं खेलने दी।
 
भारत पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने पर सात विकेट पर 147 रन ही बना पाया। आलम यह था कि पूरी भारतीय पारी में केवल एक छक्का लगा। मोईन ने 21 रन देकर दो विकेट लिए। 
 
कोहली का यह कप्तान के रूप में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गये जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के तौर पर पहला मैच जीतने में नाकाम रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »