26 Apr 2024, 05:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुजारा तोड़ेंगे 52 साल पुराना भारतीय रिकाॅर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2017 2:54PM | Updated Date: Jan 26 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जबरदस्त फार्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा की नजरें एक प्रथम श्रेणी सत्र में चंदू बोर्डे का 52 साल पुराना भारतीय रिकाॅर्ड तोड़ने पर टिक गई हैं। पुजारा मौजूदा प्रथम श्रेणी सत्र में अब तक 12 मैचों में 89.52 के औसत से 1522 रन बना चुके हैं जिनमें छह शतक शामिल हैं। उनके सामने अब बोर्डे का रिकाॅर्ड है जिन्होंने 1964-65 के सत्र में 21 मैचों में 64.16 के औसत से 1604 रन बनाए थे जिसमें छह शतक शामिल थे। 
 
पुजारा ने हाल में ईरानी कप के फाइनल में रिद्धिमान साहा के साथ 316 रन की अविजित साझेदारी कर शेष भारत को रणजी चैंपियन गुजरात के खिलाफ खिताबी जीत दिलाई थी। पुजारा ने नाबाद 116 रन और साहा ने नाबाद 203 रन बनाए थे। 
 
यह दूसरा मौका है जब पुजारा ने एक प्रथम रेणी सत्र में 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2012-13 के सत्र में 13 मैचों में 1585 रन बनाए थे और तब उनकी टीम सौराष्ट्र रणजी के फाइनल में पहुंची थी। पुजारा के पास बोर्डे के रिकाॅर्ड तोड़ने का शानदार मौका रहेगा क्योंकि उन्हें अभी इस सत्र में पांच टेस्ट खेलने हैं जिनमें एक बंगलादेश के खिलाफ और चार आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »