27 Apr 2024, 07:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 2:09PM | Updated Date: Jan 24 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्राइस्टचर्च। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के सहारे न्यूजीलैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की शृंखला 2-0 से अपने नाम कर क्लीन स्वीप किया। मुकाबले के चौथे दिन सोमवार को बांग्लादेश की दूसरी पारी 52.5 ओवर में 173 रनों पर समाप्त हुई और उसने न्यूजीलैंड को 109 रनों का छोटा लक्ष्य दिया। 
 
जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.4 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 289 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाते हुए 65 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 17 ओवर में 52 रन, टिम साउथी ने 12.5 ओवर में 48 रन और नील वेगनर ने 12 ओवर में 44 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »