27 Apr 2024, 00:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलकाता पहुंचते ही अस्पताल गए शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 10:49AM | Updated Date: Jan 21 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे के लिए टीम के यहां पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल जाना पड़ा। उनके अंगूठे में चोट लगी है। धवन को बाएं हाथ के अंगूठे में कुछ परेशानी है। अक्टूबर में न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद मामूली फ्रैक्चर हो गया था।

एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि वह रेडियोलॉजी विभाग में सलाह के लिए गए थे और वह वहां एक घंटे से ज्यादा समय तक थे। धवन के टीम में स्थान बनाने संशय बना हुआ है। अब यह देखना होगा कि वह अंतिम वनडे के लिए टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »