27 Apr 2024, 07:06:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुक के शतक से द. अफ्रीका ने बनाई 432 रनों की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 10:58AM | Updated Date: Dec 29 2016 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट एलिजाबेथ। स्टीफन कुक (117) और डीन एल्गर (52) की उम्दा पारियों के सहारे दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 432 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को श्रीलंका की पहली पारी 64.5 ओवर में 205 रनों पर समाप्त हुई।
 
दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 81 रनों की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में स्टंप तक 80 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बनाए। अमला 48 रन बनाकर पगबाधा हुए और उन्होंने  एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 41 और क्विंटन डिकॉक 42 रन बनाकर खेल रहे थे। द. अफ्रीका ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे। 
 
पगबाधा का रिकॉर्ड  
द. अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के पगबाधा आउट होने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखा आंकड़ा जुड़ गया। यह टेस्ट क्रिकेट में 10,000वां अवसर है, जबकि कोई खिलाड़ी पगबाधा आउट हुआ। टेस्ट क्रिकेट की 1877 में शुरुआत के बाद से लेकर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चल रहा मैच 2243वां टेस्ट है। इस दौरान सर्वाधिक 40,460 खिलाड़ी कैच, जबकि 14545 बल्लेबाज बोल्ड आउट हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »