26 Apr 2024, 12:27:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2016 1:23PM | Updated Date: Dec 14 2016 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। विजय रथ पर सवार टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 235 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की ताजा विश्व टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लागकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 904 अंकों के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर कायम हैं। 
 
विराट को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते 53 अंकों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वह इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ते हुए 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी-20 में नंबर वन विराट अब पहले स्थान पर कायम आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं। स्मिथ के 897 अंक हैं। विराट एक दिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। 
 
पुजारा को हुआ नुकसान
टेस्ट रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा को चार अंकों का नुकसान हुआ और वह 8वें स्थान पर हैं। मुंबई टेस्ट में नहीं खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 13वें स्थान पर हैं। रूट अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चौथे और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला पांचवें स्थान पर हैं।
 
एबी डीविलियर्स छठे, डेविड वॉर्नर 7वें, यूनिस खान 9वें और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने मुंबई टेस्ट में शतक जड़ा और पांच स्थान के फायदे से अब 24वें स्थान पर हैं। 
 
जयंत यादव ने लगाई 31 स्थानों की छलांग
ताजा रैंकिंग का सबसे ज्यादा फायदा हाल ही में टेस्ट में पदार्पण करने वाले भारतीय आॅलराउंडर जयंत यादव को हुआ और वह मुंबई टेस्ट में  शतक की बदौलत वो 31 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविचंद्रन अश्विन दो स्थान के नुकसान से 41वें और रवींद्र जडेजा तीन स्थान के नुकसान से अब 66वें स्थान पर हैं। 
 
रवींद्र जडेजा छठे स्थान पर पहुंचें
गेंदबाजों की सूची में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज और मुंबई टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करते हुए 904 अंक पर पहुंच गए हैं। अश्विन दूसरे स्थान पर कायम श्रीलंका के रंगना हेराथ से 37 अंक आगे हैं। रवींद्र जडेजा भी ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जो शीर्ष 10 में शामिल हैं।
 
जडेजा एक स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। डेल स्टेन तीसरे, जेम्स एंडरसन चौथे और जोश हेजलवुड 5वें स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 7वें स्थान पर हैं। मिशेल स्टार्क 8वें, यासिर शाह 9वें और नील वैगनर 10वें स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »