27 Apr 2024, 03:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग ने खोला अपने चौके-छक्कों का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 2:14PM | Updated Date: Dec 8 2016 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया के गेंदबाजों को थर्राने वाले और सोशल मीडिया पर अपनी चुटकीली टिप्पणियों से चर्चा में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग का भी एक ही फंडा है-एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। सहवाग ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने चौकों छक्कों का राज खोला। 
 
वीरू बोले कि वह सिर्फ तीन चीजों में विश्वास रखते हैं-एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट। अपने क्रिकेट कॅरियर के राज खोलते हुए सहवाग ने बताया कि वह टीम में तब आए जब उनकी नवजोत सिद्धू और जवागल श्रीनाथ ने तारीफ करनी शुरु की। सचिन तेंडुलकर के बारे में वीरू ने कहा कि एक बार उनकी वजह से सचिन स्टंप हो गए तो वह डर के मारे ड्रेसिंग रूम में ही नहीं गए।
 
सहवाग ने अपने बारे में कहा कि वैसे तो उन्हें बहुत सारे क्रिकेटर पसंद हैं लेकिन वह खुद को अपना फेवरेट प्लेयर मानते हैं। मौजूदा कप्तान विराट कोहली के लिए सहवाग ने कहा कि विराट टीम के हीरो हैं, बाकी खिलाड़ी सिर्फ उनके खेल को ही कॉपी नहीं करते बल्कि उनके लुक्स को भी अपनाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »