26 Apr 2024, 10:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मौजूदा टीम के सदस्यों से प्रभावित हूं : राहुल द्रविड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 11:09AM | Updated Date: Dec 3 2016 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने जमाने के धुरंधर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा है कि टीम शानदार लय में है और इसमें विदेशी धरती पर सीरिज जीतने की क्षमता है। 
 
द्रविड़ ने कहा कि मैं भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से बेहद प्रभावित हूं। पुराने खिलाड़यों के संन्यास लेने के बाद नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बहुत तेजी से इस रिक्तता को कम किया है। 
 
उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए टीम को सफलता दिलाई है। टीम इस समय एक इकाई के रूप में खेल रही है जो जीत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह टीम विदेशी जमीन में भी सफलता हासिल कर सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »