26 Apr 2024, 17:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जिम्बाब्वे को हराकर श्रीलंका ने जीती त्रिकोणीय वनडे क्रिकेट सीरिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 1:50PM | Updated Date: Nov 28 2016 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलावायो। श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कुशल मेंडिस तथा कप्तान उपुल थरंगा के अर्धशतकों से मेजबान जिम्बाब्वे को रविवार को 75 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट सीरिज का खिताब जीत लिया। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 36.3 ओवर में 160 रन पर समेटने के बाद 37.3 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। 
 
मेंडिस ने 72 गेंदों पर 57 रन में 10 चौके लगाए जबकि थरंगा ने 98 गेंदों पर 57 रन में 6 चौके और एक छक्का लगाया। मेंडिस और तरंगा ने चौथे विकेट के लिए 75 रन की मैच विजयी साझेदारी की। कुशल मेंडिस को मैन आॅफ द मैच के साथ-साथ मैन आॅफ द सीरिज का पुरस्कार भी दिया गया।
 
जिम्बाब्वे की टीम खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई। टीम ने 160 रन का मामूली स्कोर बनाया। तारीसई मूसाकांदा ने 36, क्रेग इर्विन ने 25 और सीन विलियम्स ने 35 रन बनाए। जैफ्री वेंडार्से ने 50 रन पर 3 विकेट, असेला गुणारत्ने ने 10 रन पर 3 विकेट और सचित्रा पतिराना ने 26 रन पर 2 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »