26 Apr 2024, 18:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Video : विराट ने की थी गेंद से छेड़छाड़, हो सकती है परेशानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2016 10:49AM | Updated Date: Nov 23 2016 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली पर ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मेल आॅनलाइन के हवाले से छपी एक खबर के मुताबिक कोहली पहले टेस्ट में बॉल टेम्परिंग कर रहे थे। 
 
इतना ही नहीं एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें कोहली को गेंद चमकाते हुए दिखा जा रहा है। इस विडियो के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डुप्लेसिस की तरह आईसीसी के नियमों का उलंघन किया है।
 
वीडियो में विराट अपने मुंह में रखे च्यूंगम को गेंद पर रगड़ रहे हैं और गेंद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ठीक इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस भी करते पाए थे और उन्हें आईसीसी के कोड आॅफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2.9 के तहत दोषी करार दिया गया। कोहली और डुप्लेसिस का बॉल को शाइन करने का तरीका एक ही है। ऐसे में विराट कोहली पर भी आर्टिकल 2.2.9 जैसा चार्ज लग सकता है। 
 
हांलाकि आईसीसी ने इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं है। समाचार-पत्र ने सबूत के तौर पर तस्वीरों की एक शृंखला प्रकाशित की है। कोहली अपने दाहिने हाथ की अंगुली मुंह में डालते पकड़े गए हैं। तस्वीर में कोहली को मुंह में अपनी अंगुली को रगड़ते देखा जा सकता है। इसके बाद वह गेंद का एक हिस्सा चमकाते देखे गए। मैच के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों या मैच रैफरी ने कोहली को ऐसा कुछ करते नहीं पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »