26 Apr 2024, 10:56:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ चौथे नंबर पर पहुंचे विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 7:31PM | Updated Date: Nov 22 2016 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली विशाखपत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दस स्थान की लंबी छलांग लगाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिग पर पहुंच गए हैं। विराट ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ 822 अंकों की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल कर ली है। इस टेस्ट से पहले विराट के 725 अंक थे और उन्हें इस मैच में 167 और 81 रन की बेहतरीन परियां खेलने का फायदा 97 अंक के रूप में मिला।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »