26 Apr 2024, 18:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता पहला टेस्‍ट- 8 विकेट से हारा पाकिस्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2016 6:04PM | Updated Date: Nov 21 2016 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्राइस्टचर्च। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान केन विलियमसन (61) की अर्धशतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरिज में 1-0 की बढ़त बनाई।
 
हगली ओवल में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन रविवार को पाकिस्तान की दूसरी पारी 78.4 ओवर में 171 रन पर सिमटी और उसने न्यूजीलैंड को 105 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 31.3 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। कोलिन डी ग्रांडहोम को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
 
विलियमसन की कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के के सहारे 61 रन बनाए। जीत रावल ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »