26 Apr 2024, 12:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 2:42PM | Updated Date: Nov 17 2016 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जोनाथन कार्टर (54) के शानदार अर्धशतक के बाद शेनोन ग्रैब्रिएल ,जैसन होल्डर और एश्ले नर्स की दमदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने त्रिकोणीय क्रिकेट सीरिज के मुकाबले में श्रीलंका को बुधवार को 62 रन से हरा दिया।
 
वेस्ट इंडीज ने हालांकि 49.2 ओवर में 227 रन बनाए, लेकिन उसने श्रीलंका को 43.1 ओवर में 165 रन पर निपटा दिया। वेस्ट इंडीज की 2015 विश्व कप के बाद से विदेशी जमीन पर यह पहली जीत है।
 
कार्टर ने 62 गेंदों पर 54 रन में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के 6 विकेट 79 रन पर गिर गए थे। शेहान जयसूर्या ने 31 और सचित पतिराना ने 45 रन बनाए। कप्तान जैसन होल्डर ने 8 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 विकेट लिए। होल्डर 'मैन आॅफ द मैच' रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »