26 Apr 2024, 22:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसे पीटरसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2016 2:25PM | Updated Date: Nov 14 2016 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर अलविरो पीटरसन को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई जांच बाद मैच फिक्सिंग का आरोपी बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की जांच के बाद अलविरो के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी आरोपी बनाया गया है और उन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
 
बोर्ड ने पीटरसन को इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया है। पीटरसन पर यह आरोप 2015 में हुई रैम स्लैम टी-20 चैलेंज सीरिज में कई मैचों को फिक्स करने की गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »