27 Apr 2024, 10:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेत्रहीन टी-20 विश्व कप के एंबेसेडर बने राहुल द्रविड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 11:08AM | Updated Date: Nov 11 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ ने भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले नेत्रहीन टी-20 विश्व कप के लिए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को अपना ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है। विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 31 जनवरी से 12 फरवरी तक होगा। टूर्नामेंट में भारत सहित कुल 10 देश हिस्सा लेंगे, जिसमें आॅस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की टीमें शामिल हैं।
 
द्रविड़ ने कहा कि मैं नेत्रहीन क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम नहीं हूं। उनमें असाधारण क्षमता होती है। मैं उनके जैसा क्रिकेट नहीं खेल सकता। जागरूकता और मौकों की कमी के कारण नेत्रहीन क्रिकेट जब शुरू हुआ तो अधिक लोकप्रिय नहीं था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसमें काफी प्रगति हुई है। द्रविड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उनकी उपलब्धियां मेरी उपलब्धियों से बड़ी हैं। मैं सिर्फ जागरूकता पैदा कर सकता हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »