26 Apr 2024, 18:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीने पर गेंद लगने से खिलाड़ी की मौत, कुंबले को मानता था आदर्श

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2016 7:47PM | Updated Date: Nov 6 2016 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक क्रिकेट मैच के दौरान सीने पर तेज गति से गेंद लगने से एक युवा गेंदबाज की मौत हो गई। यह दुखद हादसा उस समय हुआ जब एच.सी. अकादमी और एपीजे अकादमी के बीच मैच चल रहा था। मैच के दौरान गेंदबाज सोनू ने बल्लेबाज को गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज के बल्ले से निकाला तेज शॉट सीधे उसके सीने पर जा लगा।
             
सोनू काफी देर तक दर्द के कारण सीने को सहलाता रहा और संभलने के बाद जैसे ही उठने लगा वह मैदान पर ही गिर गया। सोनू को तत्काल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
                 
सोनू टीम इंडिया के कोच अनिल कुम्बले को अपना आदर्श मानता था और उनके जैसा गेंदबाज बनना चाहता था। उसके पिता माली का काम करते हैं। सोनू बीए की पढ़ाई कर रहा था तथा खाली समय में अखबार बांटने का भी काम करता था। उसके कोच होशियार सिंह का कहना है कि वह काफी मेहनती था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »