09 May 2024, 01:11:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम के सबसे शरारती खिलाड़ी को ‘हैप्पी बर्थडे’: सचिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2016 6:27PM | Updated Date: Nov 5 2016 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में एक विराट कोहली शनिवार को 28 साल के हो गए और उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने जन्मदिन की बधाई दी है। अपने परिवार एवं दोस्तों में ‘चीकू’ के नाम से मशहूर विराट को उनके जन्मदिन पर पूर्व एवं मौजूदा क्रिकेटरों ने ढेर सारी बधाई दी है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चीकू को बधाई देते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे विराट।

सहवाग ने खास अंदाज में किया बर्थ-डे विश 
बता दें कि सहवाग खास अंदाज में बर्थ-डे विश करने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सहवाग के अलावा हरभजन सिंह, टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे ने भी कोहली को बर्थ डे विश किया है। हरभजन ने कोहली को छोटा भाई बताते हुए लिखा- रब तेनू हमेशा खुश रखे… लॉट्स ऑफ लव… गॉड ब्लेस।
 
वहीं, मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का राजा बताते हुए कहा कि एक शख्स है जो करोड़ों लोगों को निरंतर खुश रहने का मौका देता है। गौरतलब है कि विराट भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। विराट की नौजवान टेस्ट टीम ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज़ और न्यूज़ीलैंड की टीमों को हराया है। टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी के सफल उत्तराधिकारी के रुप में न केवल अपने आप को साबित किया है बल्कि 2014 के आखिर में टीम संभालने वाले इस धुरंधर बल्लेबाज ने 2 साल से कम समय में टीम को नंबर वन पायदान पर ला खड़ा किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »