26 Apr 2024, 08:02:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेल्फी के लिए इस लड़की ने किया कप्तान धोनी का पीछा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 11:10PM | Updated Date: Nov 4 2016 11:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। फैंस अपने रोल मॉडल से मिलने के लिए क्या-क्या कर जाते हैं इसका अंदाजा सेलेब्रिटीज को भी नहीं होता। वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उस वक्त सरप्राइज हुए जब एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाली आराध्या ने उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अपनी स्कूटी से पीछा किया। ये वाकया तब हुआ जब धोनी रांची एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे।

खबरों की मानें तो ये घटना 26 अक्टूबर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद धोनी मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए खुद हमर चलाकर एयरपोर्ट के लिए निकले। आराध्या धोनी के घर के बाहर ही थी कि देखा कप्तान अपनी हमर से बाहर निकले। इसके बाद स्कूटी पर सवार आराध्या भी धोनी के पीछे हो ली। उसके साथ उसकी कुछ फ्रेंड्स भी थीं।

धोनी ने नहीं किया निराश
आराध्या अपनी स्कूटी से धोनी की हमर को पछाड़ने में नाकाम रही। इस बीच धोनी एयरपोर्ट टर्मिनल तक जा पहुंचे थे। आनन-फानन में वहां पहुंची आराध्या अवाज लगाई- प्लीज एक सेल्फी। पीछे से आवाज आते धोनी ने सुना और सिक्युरिटी को आराध्या को आने देने के लिए कहा। अंतत: वह धोनी के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »