02 May 2024, 03:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IND Vs NZ- चौथा वनडे कल: रांची पहुंची टीम इंडिया, रैना बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 10:58AM | Updated Date: Oct 25 2016 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे मैच खेलने के लिए टीम इंडिया सोमवार को रांची पहुंच गई है। एअरपोर्ट पर क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम का जोरदार स्वागत किया वहीं आज के झारखंड बंद को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच खिलाड़ियों को होटल भेजा गया। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी कार हमर की खुद ड्राइविंग की और पहले अपने घर गए। 

 
रैना बाहर
वहीं, पांच मैचों की सीरिज के शेष दो वनडे क्रिकेट मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।  चयनकर्ताओं ने सीरिज में 2-1 से बढ़त बनाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना बीमार होने के कारण शृंखला में एक भी मैच नहीं खेल पाए और अब उन्हें शेष दो वनडे से बाहर कर दिया गया है। 
 
विशाखापट्टनम में खेला जाएगा आखिरी मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे दो मैच 26 को रांची में और 29 नवंबर को  विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। सीरिज में भारत ने पहले और तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली है। दिल्ली में खेले गए दूसरे वनडे में कीवी टीम ने मेजबान टीम को 6 रन से हराया था। उसके बाद मोहली में टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में विराट कोहली ने 154 और कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 80 रनों की पारी खेली थी। 
 
टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »