26 Apr 2024, 05:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: आर्थर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2016 3:50PM | Updated Date: Oct 15 2016 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच मिकी आर्थर ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि विराट की बल्लेबाजी से वह काफी प्रभावित हुए हैं और वह इस समय विश्व के सबसे बेहतर बल्लेबाज हैं।
      
आर्थर ने एक साक्षात्कार में कहा, मुझे विराट को खेलते देखना काफी अच्छा लगता है। वह वाकई में कमाल के बल्लेबाज हैं। वह जब भी क्रीज पर आते है तो मैं उन्हें देखने के लिए बैठ जाता हूं। वह हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते है। मुझे दो साल पहले एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में उनके द्वारा बनाए गए 141 रन अब तक याद है। पहली पारी में भी उन्होंने 115 रन बनाए थे। विराट ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार 211 रन बनाए थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान हैं।
        
27 वर्षीय विराट की आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तानी कोच ने कहा, विराट शानदार बल्लेबाज़ के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। एक कप्तान के रूप में वह यह जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत है। उनकी कप्तानी में जिस तरह से भारत ने न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया वो वाकई में तारीफ के काबिल है। मैं उनकी प्रतिभा का प्रशंसक हूं। वह अपने खेल को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं और उनका यह उत्साह कभी कम नहीं होता है।       

भारत द्वारा पाकिस्तान से नंबर वन टेस्ट रैंकिंग छीने जाने के बारे में आर्थर ने कहा, रैंकिंग ही सब कुछ नहीं बताता है, लेकिन टीम का प्रदर्शन जरुर बयां करता है। एक कोच के रूप में मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे। मुझे उस समय बहुत अधिक संतुष्टि मिलती है जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है। क्रिकेट में रैंकिंग से ज्यादा आपका प्रदर्शन मायने रखता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »