26 Apr 2024, 06:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला वनडे: धर्मशाला में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 10:43AM | Updated Date: Oct 14 2016 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के राज्य हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ जब पहला वनडे खेलने उतरेगी तो वह 900वां वनडे खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जब कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला था तो वह भारत का 500वां टैस्ट मैच था। 
 
इसके बाद कोलकाता के ईडन गार्डन में दूसरा टैस्ट भारत का 250वां घरेलू टेस्ट मैच था। वर्ष 1974 में भारत ने अपने एक दिवसीय सफर की शुरुआत 13 जुलाई को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। इसके बाद से भारत का वनडे सफर बढ़ता हुआ अब 900 वें मैच की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत ने इस सफर के दौरान 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और इसके 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार विश्वकप जीते। 
 
भारत धोनी की कप्तानी में 2015 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा। इसके अलावा भारत 2003 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में विश्व कप के फाइनल में और 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भी सेमीफाइनल तक पहुंचा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »