27 Apr 2024, 08:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

INDvsNZ: अश्विन के पंजे में फंसा न्यूजीलैंड, 299 पर आलआउट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 12:02PM | Updated Date: Oct 10 2016 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 299 रन बनाए। रत ने पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की थी जिससे न्यूजीलैंड की टीम 258 रन से पीछे रही लेकिन मेजबान टीम ने फाओआन नहीं देने का फैसला किया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट चटकाए। न्‍यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 72, जेम्स नीशाम ने 71 और टाम लैथम ने 53 रन बनाए।

दोनों सलामी बल्लेबाज रहे भाग्यशाली 

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत बिना विकेट के 28 रन से की। सुबह दोनों सलामी बल्लेबाज भाग्यशाली रहे। गुप्टिल जब 21 रन बनाकर खेल रहे थे तब दिन के चौथे आेवर में ही मोहम्मद शमी की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने दूसरी स्लिप में उनका कैच छोड़ा। पहले घंटे के अंतिम लम्हों में शमी को लैथम को भी आउट करने का मौका मिला। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद को शार्ट मिड विकेट की और खेला लेकिन जडेजा बाईं और गोता लगाने के बावजूद कैच नहीं लपक सके। लैथम इस समय 13 रन बनाकर खेल रहे थे और गुप्टिल के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए श्रृंखला की लगातार दूसरी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की थी।

अश्विन और जडेजा को सौंपी गई गेंदबाजी

शमी और उमेश यादव ने सुबह 10 ओवर गेंदबाजी की जिसके बाद अश्विन और जडेजा को गेंदबाजी सौंपी गई। गुप्टिल ने जडेजा पर लांग आफ के उपर से अपना दूसरा छक्का जड़ा। लैथम ने जडेजा से निपटने के लिए स्वीप शाट का सहारा लिया।  जडेजा ने गुप्टिल के खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। गुप्टिल ने बायें हाथ के इस स्पिनर पर चौके के साथ 86 गेंद में श्रृंखला का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।  लैथम ने 29वें  आेवर में अश्विन पर दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जडेजा पर स्वीप से चौका जड़ते हुए 95 गेंद में श्रृंखला का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »