26 Apr 2024, 18:55:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे दिन का खेल खत्‍म: टीम इंडिया की पहली पारी 557/5-, NZ- 17/0

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2016 10:49AM | Updated Date: Oct 9 2016 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर के होलकर मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने पांच विकेट खोकर 557 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। रोहित शर्मा ने सिक्स लगाकर 50 रन पूरे करते ही विराट ने पहली पारी घोषित कर दी। रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। इससे पहले विराट कोहली (211) 13वीं और रहाणे (188) 8वीं टेस्ट सेंचुरी लगाकर आउट हुए। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए है। क्रीज पर गुप्टिल (8) और लॉथम (2) हैं। 

विराट कोहली ने 366 बॉल में 20 चौके लगाए, जबकि रहाणे ने 381 बॉल में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट और रहाणे ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 365 रन जोड़े। भारत के लिए ये किसी भी विकेट के लिए 5वीं सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। उसने कानपुर और कोलकाता टेस्ट में जीत हासिल की थी। इसके साथ ही भारत ने नम्बर-1 टेस्ट टीम का भी दर्जा हासिल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »