05 May 2024, 21:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली से अनुष्का के बारे में ये सवाल पूछ TWITTER पर छाए गावस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2015 12:41PM | Updated Date: Apr 12 2015 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। ईडन गार्डस मैदान पर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस के दौरान पूर्व भारतीय ओपनर व कमेंटेटर सुनील गावस्कर बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली से एक  सवाल पूछ छा गए हैं।
 
टॉस बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले फ़ील्डिंग का फैसला लिया। इस दौरान टीवी कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे सुनील गावस्कर ने टॉस के बाद विराट कोहली से अनुष्का के बारे में एक सवाल पूछ लिया। 
 
 
गावस्कर यह जानना चाहते थे कि क्या इस मुक़ाबले के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद होंगी या नहीं। उन्होंने विराट से बातचीत के आखिर में पूछा कि क्या वह यहां होंगी? विराट कोहली गावस्कर के सवाल पर उखड़े नहीं, बल्कि शर्माते हुए जवाब दिया कि हां, वह स्टेडियम में होंगी। ऐसे में जाहिर है कि यह मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं।
 
 
वैसे पिछले ही दिनों विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को सवालों के घेरे में लिए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद जिन लोगों ने अनुष्का शर्मा पर सवाल उठाए थे, उन्हें शर्म आनी चाहिए। ऐसे में किसी को भी गावस्कर से यह उम्मीद नहीं रही होगी कि वह विराट से अनुष्का के बारे में पूछ बैठेंगे। हालांकि गावस्कर के इस सवाल के बाद ट्विटर पर कई फैंस ने गावस्कर के इस सवाल की भी आलोचना की है।
 

एक शख्‍स ने ट्वीट कर कहा कि, 'गावस्कर ने कोहली से आखिरी सवाल पूछ ही लिया। क्या वह यहां हैं? (अनुष्का) ऐसे में आपको रिची बेनो जैसे लोग याद आते हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर कहा, 'गावस्कर ने आखिर कोहली से यह सवाल क्यों पूछा, समझ नहीं आया। घृणास्पद।' एक अन्‍य ट्वीट में कहा गया कि, 'यह क्या था मिस्टर गावस्कर??? आपसे इस तरह के स्तरहीन सवाल की उम्मीद नहीं थी। चौंकाने वाला है यह।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »